सतीश दुबे, डबरा। मध्य प्रदेश के डबरा में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां खंभे से एक कार टकराने की वजह से 2 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना कार में रखे पटाखों की वजह से हुई है। मामला डबरा सिटी थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, अवधेश विश्वकर्मा, रामजी सोनी और चंदप्रकाश सोनी अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए गए थे। ग्वालियर से बमौर कला शिवपुरी लौटते समय देर रात 2 बजे उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

कार 130 की स्पीड में थी, तेज रफ़्तार होने की वजह से उनकी कार NH 44 अर्रू तिराहे के पास अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद कार में चिंगारी उठी और आग लग गई। 

कार में पटाखे भी रखे हुए थे जिसे आग लगने की बड़ी वजह माना जा रहा है। हादसे में कार सवार अवधेश विश्वकर्मा ओर रामजी सोनी की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं चंदप्रकाश सोनी गंभीर घायल हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m