वाराणसी। जिले से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां, सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में एक कार गैराज मिस्त्री मनोज कुमार पटेल (40) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसने एक युवती पर गंदा कमेंट किया था। जिसके बाद उसे बुरी तरह पीटा गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
मिस्त्री को पीट-पीटकर मार डाला
पुलिस ने बताया कि गैराज मिस्त्री मनोज कुमार पटेल (40) गुरूवार सुबह अपनी बाइक से श्रीनगर बाजार जा रहा था। इसी दौरान प्रिंस पटेल ने अपनी मौसी अर्चना के साथ मिलकर उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि उसने उसकी मौसी पर गंदा कमेंट किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ा कि उसने लोहे के रॉड से मनोज के सिर पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और किसी को कुछ भी बताए घर में जाकर सो गया और नीद में हो उसकी मौत हो गई।
READ MORE: यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस: 9 PCS अफसरों का ट्रांसफर, जानें कौन कहां हुआ तैनात
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि जब उसकी पत्नी दोपहर दो बजे उसे जगाने के लिए पहुंची तब तक उसके पति की मौत हो चुकी थी। घटना से गुस्साए परिजनों ने हंगामा मचाया। जिसके बाद एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने प्रिंस पटेल और उसके मौसी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

