अनिल सक्सेना, रायसेन। एमपी के रायसेन के दीवानगंज क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में कार तीन बार पलटी, गनीमत रही कि सड़क किनारे खड़े कई लोग सुरक्षित बच गए। पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
हादसा भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विदिशा से भोपाल की ओर जा रही कार अत्यधिक तेज गति में थी। अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप कार पलटते हुए गड्ढे में जा गिरी।
कार में चार युवक सवार थे, जिन्हें हादसे में मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, सभी नशे की हालत में थे। गाड़ी के पलटते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए तुरंत दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


