कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश में EMRI कंपनी ही डायल 112 चलाएगी। कोर्ट ने BVG कंपनी की याचिका खारिज कर दी और ठेका निरस्त करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने EMRI कंपनी का ठेका बरकरार रखते हुए टेंडर प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने से इनकार किया है।
फर्जी दस्तावेजों से ठेका लेने का लगा था आरोप
दरअसल, BVG कंपनी ने EMRI कंपनी पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ठेका लेने का आरोप लगाया था। उन्होंने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में इसे लेकर याचिका दायर की थी। इस मामले सोमवार को चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा जस्टिस विनय सराफ की बेंच में सुनवाई हुई।
HC ने राज्य सरकार की दलीलों को ठहराया सही
हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की दलीलों को सही ठहराते हुए ठेके को जायज बताया। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान माना कि ठेका प्रक्रिया में कोई भी गड़बड़ी नहीं की गई है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 972 करोड़ रुपए में डायल 112 का टेंडर हुआ है।

