बिलासपुर। न्यायधानी के कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म में बावन परियों का खेल चल रहा था. सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर फार्म मालिक मनीष शर्मा समेत 8 जुआरियों को पकड़ने में कामबायी पाई है.
यह भी पढ़ें : BREAKING: पूर्व विस अध्यक्ष कौशिक की बाइक सवारों ने लूटी मोबाइल, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई घटना…
जानकारी के अनुसार, वृंदावन ग्रीन फार्म में जुआ खेले जाने की जानकारी मिलने पर सीएसपी सिविल लाइन और कोटा एसडीओपी ने टीम के साथ छापा मारा. इस दौरान फार्म के मालिक मनीष शर्मा के साथ आठ जुआरियों को पकड़ा गया, जिन्हें गैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तार किया है. आरोपियों के पास से नगद 3,80000 रुपए, 11 मोबाइल, 5 चार पहिया वाहन जब्त किया गया.

गिरफ्तार आरोपियों में ओमनगर, थाना सिविल लाइंस निवासी रोशन सिंह (38 साल), राजीव गांधी चौक, थाना सिविल लाइंस निवासी मुन्ना गोयल, दीनदयाल कॉलोनी, मंगला निवासी विकास सिंह, विद्या नगर, तारबहार निवासी मनीष शर्मा (42 साल), 5 विद्या नगर, थाना तारबहार निवासी नीरज शर्मा (42 साल), रामा लाइफ सिटी सकरी निवासी दीपक अग्रवाल (37 साल), तखतपुर निवासी चंद्रकिशन अग्रवाल और नया बस स्टैंड तिफरा निवासी मयंक सोनकर (20 साल) शामिल हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

