ओडिशा के पारादीप तट के पास बंगाल की खाड़ी में पनामा के झंडे वाला एक मालवाहक जहाज की डूबने की खबर सामने आ रही है. आयरन ओर फाइन्स लेकर यह जहाज 20 अगस्त की रात पारादीप बंदरगाह से निकला था. अधिकारियों ने बताया कि भारतीय तटरक्षक (कोस्ट गार्ड) और भारतीय नौसेना ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है. अधिकारियों ने बताया कि जहाज पर चालक दल के 24 सदस्य सवार थे, जिसमें दो लोगों को बचा लिया गया है.
पनामा के झंडे वाला एक कार्गो जहाज, जिसमें 20 चीनी नागरिकों सहित 24 क्रू सदस्य सवार थे. अधिकारी ने कहा कि जहाज शुक्रवार को ओडिशा तट से रवाना हुआ था.
ओडिशा के पारादीप तट से करीब 240 समुद्री मील दूर बंगाल की खाड़ी में शनिवार को MV Ocean Winner नाम का एक मालवाहक जहाज, जो 1700 टन आयरन ओर फाइन्स (लौह अयस्क) लेकर सिंगापुर जा रहा था डूब गया. जहाज पर 24 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें 20 चीनी, तीन म्यांमार के नागरिक और एक बांग्लादेशी शामिल था.
पनामा के झंडे वाला यह जहाज ओडिशा से सिंगापुर जा रहा था. यह शुक्रवार को ओडिशा से निकला था और शनिवार को बंगाल की खाड़ी में डूब गया. इसके ज्यादातर क्रू सदस्य चीनी थे. रात करीब 8 बजे दो लाइफ-राफ्ट से दो लोगों को बचाया गया. एक सीनियर IPS अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों ने अभी तक यह पक्का नहीं किया है कि कितने क्रू सदस्यों को बचाया गया है.
जहाज से संपर्क टूटने और उसके डूबने के बाद भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना ने संयुक्त खोज और बचाव अभियान शुरू किया. आसपास मौजूद अन्य जहाजों को भी अलर्ट किया गया है और लापता क्रू सदस्यों की तलाश में मदद करने के लिए कहा गया है.
खोज और बचाव कार्यों के लिए ICGS वरद और ICGS अनमोल को तैनात किया गया, जबकि ऑपरेशन को और मजबूत करने के लिए श्री विजय पुरम से ICGS विजित को भी तैनात किया गया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

