लुधियाना. फिरोजपुर रोड स्थित वेरका मिल्क प्लांट के पास रविवार प्रातः रफ्तार का कहर देखने को मिला। सुबह करीब अढ़ाई बजे तेज रफ्तार इनोवा और बलेनो कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
हादसा में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। बलेनो कार में सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इनोवा कार चालक भी इस हादसे में जख्मी हो गया। टक्कर के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
राहगीरों ने अपने वाहन रोककर घायलों को कारों से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। मृतका की पहचान राशि सेठी के रूप में हुई है। घायलों में पूर्वी, सुहानी, नव्या, सात्विक और देव मल्होत्रा शामिल हैं, जबकि इनोवा कार चालक की पहचान सुखविंदर सिंह के तौर पर हुई है। उधर, घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। फिलहाल परिवारों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार किया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सुहानी का जन्मदिन था और सभी दोस्त मिलकर जन्मदिन मनाने गए थे। बलेनो कार देव मल्होत्रा की थी जिसे वही चला रहा था। आगे की सीट पर सात्विक बैठा था, जबकि पीछे 4 युवतियां सवार थीं। जन्मदिन सैलीब्रेशन के बाद सभी घर लौट रहे थे, तभी वेरका मिल्क प्लांट के पास तेज रफ्तार इनोवा से उनकी कार की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राशि सेठी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे में सड़क पर मौजूद एक विदेशी नस्ल का कुत्ता भी मारा गया।
सूचना मिलते ही थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। एस.एच.ओ. सब-इंस्पेक्टर आदित्य शर्मा ने बताया कि दोनों कारें टक्कर के बाद काफी दूर तक घिसटती चली गईं और उनके अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसा कैसे हुआ और गलती किसकी थी, इसे लेकर घायलों से पूछताछ की जा रही है।
- कैमूर के लाल का गजब कारनामा, 1340 किलो वजनी कार उठाकर रच दिया विश्व कीर्तिमान
- 23 साल पुराने मामले को फिर से…हरक सिंह रावत के मुद्दे पर गणेश गोदियाल ने भाजपा पर साधा निशाना, जानिए ऐसा क्या कहा?
- सोनिया-राहुल पर अपमानजनक पोस्ट व्हाट्सऐप ग्रुप में करना पड़ा भारी, 85 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ FIR दर्ज
- विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर का सनसनीखेज दावा
- हादसे की भेंट चढ़ी खुशियांः ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार 2 भाइयों को मारी ठोकर, एक की उखड़ी सांसें, दूसरा लड़ कहा जिंदगी की जंग

