चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ बड़ी खबर सामने आईं है। पंचकूला में केस दर्ज किया गया है। यह केस उन पर बेटे अकील अख्तर के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र और हत्या की साजिश रचने के मामले में किया गया है। इसके साथ ही उनकी पत्नी व पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना, बेटी और पुत्रवधू के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
इस मामले में पड़ोसी शमशुद्दीन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अकील की पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध थे, जिसमें रजिया सुल्ताना भी शामिल थीं। इसी को लेकर शमशुद्दीन ने पंचकूला के पुलिस कमिश्नर को शिकायत की थी। जिसके बाद पंचकूला ने केस दर्ज कर लिया। बता दें कि पूर्व डीजीपी के बेटे अकील अख्तर का 16 अक्टूबर को पंचकूला में मौत हो गई थी।

परिवार ने बताया कि अकील की मौत दवाईयों के ओवरडोज के कारण मौत हउई थी जिसके बाद अकील की एक 27 अगस्त की एक वीडियो सामने आई थी, जिसमें वह कह रहा था कि परिवार के लोग उसे मारने की साजिशे कर रहे हैं। इसके बाद ही यह मामले प्रकाश में आया है। पुलिस में मामला जाने के बाद तहकीकात शुरू गई है।
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : EOW ने पेश किया 1500 पन्नों का चालान, सौम्या ने किया पद का दुरुपयोग, देवेंद्र ने पैसों का लेन-देन और केके ने संभाला था नेटवर्क का मैनेजमेंट
- भाषण के दौरान गई बिजली: पूर्व कांग्रेस विधायक ने अफसरों को लगाई फोन पर फटकार, बोले- ‘मुर्गा बना दूंगा’
- UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 5 आईएएस अफसरों को किया इधर से उधर, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
- मामूली विवाद और फिर खूनी तांडव… एक ना कहने पर कैसे उजाड़ दिया गया पूरा परिवार?
- कपूरथला में दर्दनाक त्रासदी: एक ही परिवार के 5 बेटों की मौत, मेडिकल रिपोर्ट से नशे की थ्योरी पर सवाल
