चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ बड़ी खबर सामने आईं है। पंचकूला में केस दर्ज किया गया है। यह केस उन पर बेटे अकील अख्तर के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र और हत्या की साजिश रचने के मामले में किया गया है। इसके साथ ही उनकी पत्नी व पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना, बेटी और पुत्रवधू के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
इस मामले में पड़ोसी शमशुद्दीन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अकील की पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध थे, जिसमें रजिया सुल्ताना भी शामिल थीं। इसी को लेकर शमशुद्दीन ने पंचकूला के पुलिस कमिश्नर को शिकायत की थी। जिसके बाद पंचकूला ने केस दर्ज कर लिया। बता दें कि पूर्व डीजीपी के बेटे अकील अख्तर का 16 अक्टूबर को पंचकूला में मौत हो गई थी।

परिवार ने बताया कि अकील की मौत दवाईयों के ओवरडोज के कारण मौत हउई थी जिसके बाद अकील की एक 27 अगस्त की एक वीडियो सामने आई थी, जिसमें वह कह रहा था कि परिवार के लोग उसे मारने की साजिशे कर रहे हैं। इसके बाद ही यह मामले प्रकाश में आया है। पुलिस में मामला जाने के बाद तहकीकात शुरू गई है।
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
