कुमार इंदर, जबलपुर। एमपी के हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक केस की सुनवाई चीफ जस्टिस की बैंच में होगी। चीफ जस्टिस से मामले को वरीयता के आधार पर सुनने का निवेदन किया है। डीबी का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पक्ष किसी ने किसी बहाने टाल रहे है। कोर्ट ने रज्जाक के खिलाफ मामला दर्ज करने वाले अधिकारियों से भी लंबी पूछताछ की। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को सभी दस्तावेज सील बंद लिफाफे में भेजने के निर्देश दिए है।

बड़ी खबरः कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता 2 अप्रैल से खत्म, गजट नोटिफिकेशन जारी, उपचुनाव का रास्ता साफ

6 अप्रैल को मामले की अगली सुनवाई

अब्दुल रज्जाक के वकील की दलील रज्जाक के खिलाफ कई मामलों में दर्ज FIR में अब तक अंतिम रिपोर्ट नहीं आई है। 6 अप्रैल को मामले की अगली सुनवाई होगी। जेल में बंद हिस्ट्री शीटर अब्दुल रज्जाक ने संजय पाठक पर संगीन आरोप लगाए है।

संजय पाठक के इशारे पर कार्रवाई का आरोप

अब्दुल रज्जाक ने संजय पाठक के इशारे पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। विधायक संजय पाठक के दबाव में झूठे मुकदमे दर्ज करवाने के भी आरोप है। संजय पाठक पर व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा के चलते पुलिस पर कार्रवाई करवाने का आरोप है। आरोपी अगस्त 2021 से जेल में बंद है। जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस राजकुमार चौबे की बैंच में सुनवाई चल रही थी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m