तनवीर खान, मैहर। जिले के अमरपाटन क्षेत्र के खरमसेड़ा गांव में कुएं में उतरे तीन युवकों की मौत के बाद हादसे का रहस्य और गहरा गया है। वैज्ञानिकों की टीम ने प्रारंभिक जांच में कुएं के भीतर मीथेन जैसी जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी को मौत की वजह बताया है। हालांकि कई ग्रामीण इस निष्कर्ष से सहमत नहीं हैं। इसी संशय के चलते ग्रामीणों ने लकड़ी का मचान बनाकर एक बकरी को रस्सी से बांधकर उसी कुएं में उतार दिया। कुछ देर बाद बकरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

रिपोर्ट आने के बाद वास्तविक कारणों की पुष्टि

ग्रामीणों का कहना है कि यदि कुएं में जहरीली गैस थी तो प्रशासन ने उसे तत्काल सुरक्षित क्यों नहीं कराया। उधर प्रशासन का कहना है कि वैज्ञानिक जांच जारी है और अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी। फिलहाल पूरे क्षेत्र में इस दर्दनाक हादसे और उसके कारणों को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

प्रदूषण विभाग के वैज्ञानिक और उनकी टीम गांव पहुंची

शनिवार को ग्राम खरमसेड़ा के अहिरान टोला में कुएं में गिरे बैल को बचाने के लिए दो लोग पहले पानी पर उतरे थे। जब दोनों वापस नहीं लौटे तो उनको बचाने के लिए दो और लोग पानी में उतरे। इस दौरान कुएं में दम घुटने से चारों लोग बेहोश हो गए आसपास मौजूद ग्रामीणों की मदद से चारों को बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक सतना जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग के बाद आज प्रदूषण विभाग के वैज्ञानिक और उनकी टीम ग्राम खरमसेड़ा पहुंची थी जहां गैस डिटेकटर के माध्यम से परीक्षण कर उन्होंने मिथेन गैस की पुष्टि की।

बकरीद जीवित अवस्था में निकली

ग्रामीण उनकी बात मानने को तैयार नहीं थे इस दौरान कई ग्रामीणों ने एकत्रित होकर एक छोटी लकड़ी की पालकी बनाई और उसमें एक बकरी के बच्चे को बांध तकरीबन 25 फीट नीचे कुएं में बकरी को उतारा गया कुछ देर बाद जब बकरी को ऊपर निकल गया तो बकरीद जीवित अवस्था में निकली इसके बाद से ग्रामीणों में अलग-अलग चर्चा शुरू हो गई है बहरहाल प्रशासन ने इसको गैस से दम घुटना माना है ग्रामीणों का आरोप है कि कुएं में करेंट था जिससे उनकी मौत हुई हैं ग्रामीणों के इस आरोप पर प्रशासन ने वैधानिक जांच का आश्वासन दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m