शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में कई सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। ईमेल से ब्लास्ट की धमकी देने वाला आरोपी श्रीनिवास कर्नाटक के मैसूर से गिरफ्तार हुआ है। उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

31 मार्च महाकाल आरती: मस्तक पर बेलपत्र और भस्म से भगवान महाकालेश्वर का राजा स्वरूप में श्रृंगार

एयरपोर्ट को उड़ाने की दी थी धमकी

दरअसल आरोपी श्रीनिवास ने 1100 से ज्यादा धमकी भरे ईमेल भेजे थे। भोपाल में कमिश्नर रेट, नापतोल विभाग, पीपल्स यूनिवर्सिटी एम्स भोपाल, जेके यूनिवर्सिटी, अटल बिहारी हिंदी यूनिवर्सिटी, मंत्रालय, सतना बड़वानी और मैहर की जिला अदालत, भोपाल और इंदौर एयरपोर्ट को भी धमकी मिली थी।

MP Weather Update: उज्जैन-नीमच में गिरे ओले, भोपाल-मंदसौर-बैतूल में बारिश; कई जिलों में अलर्ट जारी

लंबी जांच के बाद आरोपी ट्रेस हुआ

आरोपी ने हाईकोर्ट, स्कूल कॉलेज, सरकारी विभाग को धमकी दी थी। लंबी जांच के बाद आरोपी ट्रेस हुआ। आरोपी ने एमपी में कई जगहों पर धमकी भरा मेल भेजा था। आरोपी ने भोपाल, दिल्ली समेत कई राज्यों में धमकी दी थी। मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी साइकिक है या सुरक्षा एजेंसी, पुलिस और लोगों को परेशान करने के लिए धमकी देता था पुलिस जांच कर रही है।

आउटसोर्स कर्मचारी के लिए जरूरी खबर: अब सीधे खाते में मिलेगा वेतन, सरकार लागू करने जा रही है नई व्यवस्था

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m