कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट जज को सुनवाई से पहले फोन करने के मामले में भाजपा विधायक संजय पाठक बुरे फंस गए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। डबल बेंच में इस पूरे केस की सुनवाई होगी।
कटनी निवासी आशुतोष दीक्षित ने याचिका दाखिल की है। जिसमें संजय पाठक पर कार्रवाई की मांग की गई है। 26 मार्च को मामले की सुनवाई होगी।
यह भी पढ़ें: ‘BJP MLA संजय पाठक ने मुझे फोन करने की कोशिश की’, हाईकोर्ट के जज ने सुनवाई के दौरान किया बड़ा खुलासा, खुद को केस से किया अलग
दरअसल, माइनिंग मामले में हाईकोर्ट में जस्टिस विशाल मिश्रा की बेंच में 1 सितंबर को सुनवाई होना थी। लेकिन जस्टिस विशाल मिश्रा ने कहा था कि सुनवाई से पहले संजय पाठक ने उन्हें फोन करने की कोशिश की थी। जिसके बाद उन्होंने संजय पाठक का केस सुनने से इंकार कर दिया था और खुद को इस केस से अलग कर लिया था। वहीं भाजपा विधायक के वकील ने भी उनका केस लड़ने से इंकार कर दिया था।

