कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में HPV वैक्सीन लगाने के बाद 5 छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के मामले में CMHO का जो बयान सामने आया है, वह हैरान करने वाला है। उनका कहना है कि छात्राओ की तबीयत वेक्सीन की वजह से नही बल्कि मोमोज-फिंगर चिप्स खाने से बिगड़ी होगी।
पांचों बच्चियों को आंगनवाड़ी केंद्र पर HPV वैक्सीन लगाई गई थी। बच्चियों के परिजनों ने तबियत बिगड़ने के पीछे मुख्य वजह HPV वैक्सीन को बताया था। हालांकि, इलाज के बाद बच्चियों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। लेकिन HPV वेक्सीन पर लगे आरोपों को लेकर CMHO डॉ सचिन श्रीवास्तव का कहना है कि पांचों बच्चियों को बीते रविवार को HPV वैक्सीन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के जरिए लगवाई गई थी। जबकि बच्चियों की तबीयत मंगलवार को बिगड़ी। सभी को पेट मे दर्द की परेशानी बताई गई। HPV वैक्सीन का रिएक्शन 48 घंटे बाद पेट दर्द के सिम्टम्स के साथ होना संभव ही नही है।
यह भी पढ़ें: HPV वैक्सीन लगने से 5 बच्चियों की बिगड़ी हालत: सिविल अस्पताल में भर्ती, परिजन बोले- बिना बताए लगाई वैक्सीन; सर्वाइकल कैंसर बचाव अभियान के तहत लगा टीका
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव का कहना है कि पूरे प्रदेश में 14 साल पूरी कर चुकी बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए HPV वैक्सीन लगाई जा रही है। HPV वैक्सीन लगाने का जिले और प्रदेश में अभियान चल रहा है। यह वैक्सीन अभी तक प्रदेश के अंदर 50 हजार बच्चियों को लग चुकी है। वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट नहीं है।
उन्होंने आगे बताया कि ग्वालियर में 23 हजार बच्चियों को यह वैक्सीन लगनी है, जबकि अभी तक 3000 वैक्सीन लग चुकी हैं, जिसमें से सभी स्वस्थ हैं। अभी जो जानकारी ली गयी है उसके मुताबिक पेट मे दर्द के साथ अस्पताल में भर्ती होने वाली बच्चियों को HPV वैक्सीन का कोई रिएक्शन नही हुआ। उन्होंने मोमोज-फिंगर चिप्स ठेले पर खाए थे। संभावना है कि उसकी वजह से उनकी तबियत बिगड़ी हो।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

