कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर खमरिया स्थित 506 आर्मी वर्कशॉप में इंटेलिजेंस की रेड मामले में आर्मी हेडक्वार्टर ने वर्कशॉप के सैन्य अफसरों को तलब किया है। करोड़ों के फाइनेंसियल फ्रॉड की बात सामने आ रही है। आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी में घोटाले की भी बात कही जा रही है।
पत्नी और मां के बैंक अकाउंट का इस्तेमाल
300 आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी में 50% कमीशन का बड़ा खेल हुआ है। बैंक अकाउंट में पूरी सैलरी डालने के बाद आधी रकम वापस लेने के आरोप लगे है। वर्कशॉप के कुछ लोगों ने फ्रॉड के लिए अपनी पत्नी और मां के बैंक अकाउंट का भी इस्तेमाल किया है। इसके अलावा भी कुछ और फ्रॉड की बात कही जा रही है।
बड़ी खबरः आर्मी वर्कशॉप में यूपी इंटेलिजेंस का छापा, 2 कर्मचारियों को कस्टडी में लेकर पूछताछ, मोबाइल
2 कर्मचारियों को कस्टडी में लेकर पूछताछ
इंटेलिजेंस ने कल 2 कर्मचारियों को कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू की थी। छापे में मोबाइल डाटा, हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव सीज की गई थी। घटिया कलपुर्जो के नाम पर भी हेराफेरी की आशंका जताई जा रही है। देशभर की तमाम आर्टलरी गनों को मेंटेनेंस के लिए 506 आर्मी वर्कशॉप में लाया जाता है। मेंटेनेंस में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने की आशंका है। हेराफेरी की रकम परिवार के सदस्यों के खातों में ट्रांसफर की आशंका है। इंटेलीजेंस ने फाइनेंसियल ट्रांजेक्शन का डेटा बरामद किया है।सेंट्रल कमांड इलाहाबाद से इंटेलिजेंस की टीम आई थी।

