शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है। एसीपी अंकिता खातरकर जांच टीम को लीड करेंगी। मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय SIT का गठन किया गया है।
बाथरूम के पास शव मिला था
दरअसल एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा रोशनी का बाथरूम के पास शव मिला था। पास में एसिड की एक खाली बोतल भी मिली थी। मृतक छात्रा कोहेफिजा इलाके में एक पीजी में रहती थी। मृतका के मोबाइल से कई मैसेज मिले है। जांच टीम को उम्मीद है कि मोबाइल कई छिपे राज खोलेगा। पुलिस मैसेज को सुसाइड नोट मानकर चल रही है। मैसेज में पढ़ाई के दबाव का भी जिक्र है।
नीट एग्जाम से एमबीबीएस की पढ़ाई ज्यादा कठिन
नोट में यह भी लिखा गया है कि नीट का एग्जाम क्लियर करने बाद बहुत खुशी हुई थी। नीट के एग्जाम से एमबीबीएस मेडिकल की पढ़ाई से ज्यादा टफ है। मैसेज में छोटे भाई के लिए लिखा मुझसे नहीं हो पा रहा है, लेकिन तुम अच्छे से पढ़ना। पुलिस ने रोशनी मोबाइल के डिलीट डेटा को रिकवर करने पर कई मैसेज मिले है। रोशनी ने कथित तौर पर मौत से कुछ घंटे पहले खुद को ही व्हाट्सएप किया था। पुलिस ने नोट जब्त कर लिया है मामले की तकनीकी जांच जारी है।


