कुमार इंदर, जबलपुर। संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी (24) की वृंदावन में इमारत से गिरकर हुई संदिग्ध मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। जबलपुर निवासी शिष्य की दर्दनाक मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए परिजनों ने अब सीबीआई (CBI) जांच की मांग उठाई है। परिजनों को आत्महत्या की बात गले नहीं उतर रही है और उन्होंने किसी अनहोनी या साजिश की आशंका जताई है।

सेना का सपना टूटा, नर्मदा परिक्रमा के बाद लिया संन्यास

मूल रूप से जबलपुर के गौर इलाके के परसवाड़ा गांव के रहने वाले दीपक लोधी बचपन से ही पढ़ाई में होनहार थे। वे भारतीय सेना में जाकर देश सेवा करना चाहते थे। उन्होंने कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन किया था और आर्मी का फिजिकल टेस्ट भी दिया था, लेकिन दौड़ में अनफिट होने के कारण उनका सरकारी सेवा में जाने का सपना टूट गया था। इसके बाद जबलपुर में दादा गुरु के सान्निध्य में उन्होंने मां नर्मदा की परिक्रमा की। नर्मदा परिक्रमा के बाद ही उनका मन विरक्त हो गया और वे वृंदावन जाकर बस गए।

पंजाब में पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले- विदेशी ताकतें फंसा रही हैं जाल में,’सिख भाइयों के पास गुरुबाणी और अमृतसर का आशीर्वाद, उन्हें भटकने की क्या जरूरत?

साल 2024 में ली थी दीक्षा, भक्ति में लीन होकर बदला नाम

साल 2024 में संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने के बाद दीपक लोधी पूरी तरह भक्ति में लीन हो गए थे। दीक्षा के बाद उनका नाम बदलकर रसिक दुलारी शरण रख दिया गया था। भक्ति और पूजा-पाठ में कोई व्यवधान न आए, इसके लिए उन्होंने मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी पूरी तरह से बंद कर दिया था। परिजनों ने बताया कि वे कई बार उनसे मिलने वृंदावन गए, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।

परिजनों में शोक और आक्रोश, उठाई जांच की मांग

वृंदावन की एक इमारत से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर हुई मौत की खबर मिलते ही परिजन जबलपुर से वृंदावन पहुंचे। मृतक की बड़ी मां बिल्लोबाई और चाचा प्रेमलाल लोधी सहित पूरे परिवार का कहना है कि दीपक कभी आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता। परिजनों का मानना है कि इस घटना के पीछे कोई बड़ी अप्रिय घटना या साजिश हो सकती है। सच्चाई सामने लाने और निष्पक्ष न्याय के लिए उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

28 सितंबर महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकालेश्वर का भांग-चंदन और आभूषणों से श्रृंगार,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m