पटियाला: केंद्र सरकार की प्रस्तावित कैशलेस टोल नीति के विरोध में पंजाब में टोल प्लाजा वर्कर यूनियन ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को पटियाला-संगरूर रोड स्थित कालाझार टोल प्लाजा पर यूनियन सदस्यों ने केंद्र सरकार और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान नारेबाजी के साथ पुतला दहन भी किया गया। यूनियन नेताओं ने सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी कि अगर यह नीति तुरंत वापस नहीं ली गई, तो 15 अप्रैल से पूरे पंजाब के टोल प्लाजा अनिश्चितकाल के लिए फ्री कर दिए जाएंगे।
‘सरकार अपनी ही करेंसी नहीं ले रही’
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर UPI और नेट बैंकिंग को अनिवार्य बनाना चाहती है। उनका कहना है कि यह फैसला देश की अपनी मुद्रा को नजरअंदाज करने जैसा है, जो स्वीकार्य नहीं है।
ग्रामीण और बुजुर्ग होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित
यूनियन के अनुसार, देश की बड़ी आबादी अभी भी डिजिटल भुगतान से पूरी तरह नहीं जुड़ी है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों और बुजुर्गों के लिए केवल ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था परेशानी खड़ी कर सकती है। इससे टोल प्लाजा पर विवाद बढ़ने और आम लोगों को दिक्कतों का सामना करने की आशंका जताई गई है।

15 अप्रैल से बड़े आंदोलन की चेतावनी
यूनियन ने साफ कर दिया है कि यह प्रदर्शन सिर्फ शुरुआत है। यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो 15 अप्रैल से राज्यभर के टोल प्लाजा पर बैरियर हटाकर वाहनों को बिना शुल्क गुजरने दिया जाएगा। साथ ही आंदोलन को और तेज करने का ऐलान भी किया गया है।
- सीएम डॉ. मोहन की अध्यक्षता में हुए कई अहम फैसले, प्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने 27,050 करोड़ की स्वीकृति
- रफ्तार ने रोकी सांसेंः स्कूली बस और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत, युवक की मौत, हादसा देख दहल उठा लोगों का दिल
- 1 नवंबर से मोबाइल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम! सरकार ला रही नया Caller ID सिस्टम, जानें कैसे करेगा काम
- मुंगेली व्यापार मेला 2026: तैयारियों को लेकर हुई बैठक, नई कार्यकारिणी और कमेटियों का हुआ गठन
- राघोपुर नाव हादसे पर मंत्री संजय सिंह बोले- जर्जर नाव और रात में संचालन पर होगी सख्त कार्रवाई

