पवन राय, मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले के नैनपुर में 22 वर्षीय सपना ठाकुर की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।  चार दिन तक लापता रही सपना का शव वैनगंगा नदी में मिला था। अब इस मामले में सपना के बचपन के दोस्त बालाघाट निवासी 26 वर्षीय अवकाश हेडे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध, बातचीत और चैट को लेकर विवाद तथा कथित मानसिक प्रताड़ना की बात सामने आई है।  

READ MORE: आलीराजपुर में साइबर ठगों का नया पैंतरा: कलेक्टर के नाम से फर्जी आईडी बना कर रहे थे संपर्क, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

नैनपुर के समनापुर गांव की रहने वाली सपना मक्के गांव के डाकघर में पदस्थ थी 16 अक्टूबर को घर नहीं लौटने पर उसके भाई ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। चार दिन बाद 20 अक्टूबर को बालाघाट जिले के चांगोटोला थाना क्षेत्र के पादरीगंज के पास वैनगंगा नदी में उसका शव मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कॉल डिटेल मोबाइल चैट और तकनीकी साक्ष्यों की जांच की परिजनों सहकर्मियों और परिचितों से पूछताछ के बाद पुलिस अवकाश हेडे तक पहुंची। 

READ MORE: चॉकलेट के लिए डांटने की सजा मौत: खुन्नस में 4 साल के मासूम की हत्या, नाबालिग ने पानी की होद में धकेलकर ऊपर रखा पत्थर

पुलिस के मुताबिक, दोनों वर्ष 2017 से संपर्क में थे और उनके बीच हुए विवाद के बाद मानसिक प्रताड़ना के आरोप सामने आए हैं चार डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया जिसमें शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले और मौत डूबने से होना बताया गया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच आगे बढ़ रही है। सपना की मौत के पीछे की परिस्थितियों और आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया में होगी। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m