जालंधर। पंजाब में बीते कुछ दिन से जोरदार बारिश हो रही है। यही कारण है की नदी-नाले पूरे उफान पर हैं। आने वाले दिनों में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। कहा जा रहा है कि 10-11 तारीख को भारी बारिश हो सकती है. यही कारण है कि लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। पंजाब के कुछ जिलों में सामान्य से अधिक यानी की भारी बारिश का सामना लोगों को करना पड़ सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, 10 जुलाई को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर जिलों में बिजली की गर्जना के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लोगों को कल ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि भारी बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
बिजली गिरने की संभावना
इसके अलावा गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, एस.ए.एस. नगर (मोहाली), पटियाला और संगरूर जिलों में बिजली चमकने और गर्जना का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, 11, 12, 13 और 14 जुलाई के लिए अभी तक किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। लोगों को पेड़ो के नीचे नहीं खड़े होने की सलाह दी गई है।
- गुजरात के 4 जिले सूखाग्रस्त घोषित: सरकार किसानों को देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर
- इंदौर में आज 12 घंटे का शटडाउनः 19 टंकियों से पानी सप्लाई होगी प्रभावित, उधर बिना अनुमति बोरिंग करने वालों पर निगम का कड़ा एक्शन, 3 मशीनों पर जुर्माना
- Burning Truck : NH-130 पर चलती ट्रक बनी आग का गोला, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान
- Haryana Dengue Alert: डेंगू के 774 से ज्यादा केस, पंचकूला बना हॉटस्पॉट; 53 हजार लोगों को नोटिस
- LPG डीलर्स का सरकार के खिलाफ विरोध, प्रदर्शन की अनुमति देने से दिल्ली पुलिस का इनकार

