चंडीगढ़। भ्रष्टाचार के मामले में फंसे पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के निलंबित डीआईजी एच.एस. भुल्लर के खिलाफ सीबीआई ने भ्रष्टाचार से संबंधित धाराओं के तहत अदालत में आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल कर दिया है। फतेहगढ़ साहिब के एक कारोबारी की शिकायत पर इस वर्ष अक्तूबर में मामला दर्ज किया गया था।
उसी दौरान सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में भुल्लर और उसके बिचौलिए को एजेंसी ने गिरफ्तारी के 50 दिनों के भीतर चालान पेश किया है। सीबीआई ने 16 अक्तूबर को भुल्लर और उनके सहयोगी कृशानु शारदा को गिरफ्तार किया था।
सीबीआई ने चार्जशीट भ्रष्टाचार अधिनियम, निवारण 1988 और (2018 में संशोधित) की धारा 13(2) सहपठित 13(1) (बी) भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 61 (2) के तहत अदालत में दायर की है। आरोप पत्र में भुल्लर और बिचौलिए कृष्णु शारदा को आरोपी बनाया है।
- गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: मुस्लिम बहनों ने उतारी श्रीराम की आरती, कहा- ‘हमारे पूर्वज एक’
- कैमूर के लाल का गजब कारनामा, 1340 किलो वजनी कार उठाकर रच दिया विश्व कीर्तिमान
- 23 साल पुराने मामले को फिर से…हरक सिंह रावत के मुद्दे पर गणेश गोदियाल ने भाजपा पर साधा निशाना, जानिए ऐसा क्या कहा?
- सोनिया-राहुल पर अपमानजनक पोस्ट व्हाट्सऐप ग्रुप में करना पड़ा भारी, 85 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ FIR दर्ज
- विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर का सनसनीखेज दावा

