भुवनेश्वर : सीबीआई ने आज ब्रिज एंड रूफ कंपनी लिमिटेड मामले में आईएएस बिष्णुपद सेठी के घर पर छापा मारा है। नई दिल्ली से सीबीआई अधिकारियों की एक टीम ने आईएएस अधिकारी के भुवनेश्वर स्थित सरकारी क्वार्टर पर छापा मारा।
दिल्ली से सीबीआई की आठ सदस्यीय टीम आज वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बिष्णुपद सेठी के घर पर छापा मार रही है। सीबीआई को कंपनी के पूर्वी तटीय जीएम बीके सिंह का एक चिट्ठी मिला है।
सीबीआई 10 लाख रुपये के रिश्वत मामले में आईएएस अधिकारी बिष्णुपद सेठी के भुवनेश्वर स्थित आवास पर छापा मारा। रिपोर्ट के अनुसार, सीबीआई की टीम सुबह सेठी के आवास पर पहुंची और घर की तलाशी ली। हालांकि, सेठी ने मामले में खुद को निर्दोष बताते हुए कहा, “मेरे खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

मुझे छापेमारी के बारे में कुछ भी पता नहीं है। मेरा चंचल मुखर्जी (मामले में आरोपी) से कोई संबंध नहीं है। मुझे ब्रिज एंड रूफ कंपनी (इंडिया) लिमिटेड से कोई लाभ नहीं मिला है। चंचल मुखर्जी को राज्य सचिवालय में बेरोकटोक प्रवेश की अनुमति थी, क्योंकि वह पहले राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में काम कर चुके थे।”
नौकरशाह ने यह भी आरोप लगाया कि छापेमारी के दौरान सीबीआई टीम के सदस्यों ने उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को परेशान किया। उन्होंने कहा, “सीबीआई अधिकारी मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों को परेशान कर रहे हैं। हमारे प्रति उनका व्यवहार बहुत खराब रहा है।” गौरतलब है कि सीबीआई ने मामले के संबंध में पहले सेठी को नोटिस भेजा था।
केंद्रीय एजेंसी ने ब्रिज एंड रूफ कंपनी (इंडिया) लिमिटेड के समूह महाप्रबंधक चंचल मुखर्जी के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। मुखर्जी को 7 दिसंबर की शाम को जयदेव विहार स्थित एक होटल के पास से गिरफ्तार किया गया था, जब वे भुवनेश्वर स्थित पेंटा ए स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक संतोष मोहराणा और मिडल Man देबदत्त महापात्र से कथित तौर पर रिश्वत ले रहे थे।
- राजगीर में आज भारत-न्यूजीलैंड के बीच रग्बी मुकाबला, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन हाका डांस होगा आकर्षण
- CG Weather Today : साइक्लोन ‘अर्नब’ के असर से छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, भारी बारिश का अलर्ट
- राजा भैया को चंद्रशेखर आजाद ने बताया माफिया? अक्षय प्रताप ने दिया जवाब
- बिहार में चक्रवात अर्नब का असर, 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
- जीवन सूक्त : ऐसे बदलो स्वयं को ‘चुपचाप’, लक्ष्य से पहले सुनाई ना दे ‘पदचाप’ – संदीप अखिल
