शब्बीर अहमद, भोपाल। ट्विशा सुसाइड मिस्ट्री को सुलझाने के लिए CBI को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। इसे आगे बढ़ाते हुए सीबीआई आरोपी समर्थ और गिरिबाला सिंह को लेकर उनके घर जाएगी। जहां सीन रिक्रिएशन कराया जाएगा। इस दौरान ट्विशा के 80 किलो के पुतले को फंदे पर लटकाया जाएगा। 

गांठ कैसे खोली, जांच करेगी CBI

सीबीआई समर्थ और गिरिबाला को घर लेकर जाएगी। जहां उन्होने फंदे से ट्विशा को कैसे उतारा, इसका रिक्रिएशन होगा। बता दें कि समर्थ ने बयान दिया था कि उसने ही ट्विशा को फंदे से उतारा था, जबकि मां गिरिबाला ने फंदे की गांठ खोली थी। सीबीआई इसकी जांच करेगी कि समर्थ ने अपने बयान में जो बताया है वह घटनास्थल और परिस्थितियों से मेल खाता है या नहीं। 

सुसाइड में इस्तेमाल बेल्ट की भी होगी जांच

सीन रिक्रिएशन के लिए 80 किलो का डमी पुतला इस्तेमाल किया जाएगा। गिरिबाला को डमी लिगेचर की गांठ खोलकर दिखाना होगा कि उन्होंने ट्विशा के गले का फंदा कैसे ढीला किया था। लिगेचर यानी उस बेल्ट की मजबूती की भी जांच होगी कि वह कितना वजन झेल सकती है।

ये है पूरा मामला

गौरतलब है कि 11-12 मई की रात ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का प्रारंभिक कारण फांसी बताया गया था, लेकिन परिजनों ने रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए थे। उनका आरोप है कि मृतका के शरीर पर मौजूद चोट के निशानों का जिक्र पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं किया गया। इसके साथ ही परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही और मामले में आरोपी पक्ष, खासतौर पर सास गिरिबाला सिंह के रसूख के चलते जांच प्रभावित होने के आरोप भी लगाए थे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m