CBSE 12th Result 2025 Rajasthan Topper: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम 13 मई को घोषित कर दिए हैं। इस बार अजमेर रीजन में कुल 90.4% छात्र सफल हुए। इस शानदार परिणाम में राजस्थान के सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ तहसील की खुशी शेखावत ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है।

500 में से 499 अंक, चार विषयों में परफेक्ट 100
खुशी शेखावत ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर 99.80% के साथ ऑल इंडिया सेकंड रैंक हासिल की है। वह सीकर स्थित प्रिंस एकेडमी की छात्रा हैं। खास बात यह रही कि खुशी ने इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल और पेंटिंग जैसे चार विषयों में पूरे 100 अंक हासिल किए हैं।
खुशी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई प्रिंस एकेडमी, सीकर से की है। उनके पिता दिलीप सिंह शेखावत भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनकी मां संजु कंवर एक गृहणी हैं। मूलतः लक्ष्मणगढ़ के ढोलाड़ गांव की निवासी यह प्रतिभाशाली छात्रा वर्तमान में परिवार सहित सीकर के धोद रोड पर रह रही है। खुशी का सपना है कि वह भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जाकर देश और समाज की सेवा करें।
अजमेर रीजन का प्रदर्शन
CBSE के अनुसार, अजमेर रीजन में कुल 1,22,772 छात्रों में से 1,22,243 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 1,10,508 सफल घोषित हुए। कुल पास प्रतिशत 90.40% रहा। इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 88.31% और लड़कियों का 93.30% रहा। पूरे राजस्थान का औसत पासिंग प्रतिशत 89.47% दर्ज किया गया।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
