हेमंत शर्मा, इंदौर। शहर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के राजवाड़ा चौराहे पर हुए बस हादसे का अब लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर ऑटो रिक्शा और सड़क पर मौजूद लोगों को टक्कर मारती दिखाई दे रही है। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बस पर पथराव कर तोड़फोड़ की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और बस चालक को हिरासत में लिया है।
तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित हो गई
इंदौर के राजवाड़ा चौराहे पर हुए सड़क हादसे का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार से आ रही बस अचानक अनियंत्रित हो जाती है और सबसे पहले एक ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मारती है। इसके बाद बस की चपेट में दो अन्य लोग भी आ जाते हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है और तीनों घायल सड़क पर गिर जाते हैं।
बिजली गुल होने पर शराबी का हाई- वोल्टेज ड्रामा: ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा युवक, कर्मचारियों से की गाली-गलौज, घंटों मचा बवाल
बस चालक पुलिस हिरासत में
घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और आक्रोशित होकर बस पर पथराव करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना मिलते ही एमजी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बस चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी पुलिस हादसे की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होने की वजह क्या थी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


