पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है। कई जगहों से हिंसा, झड़प और तोड़फोड़ की खबरें सामने आ रही हैं। इसी को देखते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ निर्देश दिया है कि जो भी लोग हिंसा भड़काने या तोड़फोड़ में शामिल हैं, उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

पश्चिम बंगाल 2026 के बाद भड़की हिंसा पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने अधिकारियों को हत्या और तोड़फोड़ में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी का निर्देश दिया है.

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के नतीजे आने के बाद भड़की हिंसा पर दिल्ली से लेकर कोलकाता तक हड़कंप मच गया है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने बंगाल के बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रशासन को ‘कानून का हंटर’ चलाने का निर्देश दिया है.

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बुधवार को साफ कहा कि राज्य में हो रही हिंसा और तोड़फोड़ को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दो-टूक आदेश दिया कि जो भी खून-खराबे और आगजनी में शामिल है, उसे बिना देरी किये तुरंत गिरफ्तार किया जाये.

एक आपात बैठक के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बंगाल के आला अफसरों को सख्त हिदायत दी है. सीईसी ने राज्य के बड़े अधिकारियों जैसे मुख्य सचिव, डीजीपी, कोलकाता पुलिस कमिश्नर और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रमुख महानिदेशकों (डीजी) को अलर्ट रहने को कहा है।

साथ ही सभी जिलों के डीएम, एसपी और पुलिस अधिकारियों को लगातार गश्त करने का आदेश दिया गया है ताकि हालात काबू में रहें। चुनाव आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि चुनाव के बाद किसी भी तरह की हिंसा को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिंसा भड़काने और तोड़फोड़ करने वाले तुरंत गिरफ्तार होंगे।

चुनाव आयोग का यह कड़ा रुख मंगलवार को हुई हिंसक घटनाओं के बाद आया है. चुनाव के बाद हुई झड़पों में कथित तौर पर 2 लोगों की जान जा चुकी है और कई राजनीतिक दलों के दफ्तरों में तोड़फोड़ की खबरें सामने आयी हैं. ज्ञानेश कुमार ने कानून को सख्ती से लागू करने और किसी भी तरह की ढिलाई न बरतने की बात कही है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m