मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर SIR अभियान के दूसरे चरण में मतदाताओं को जारी नोटिस एवं सुनवाई के सम्बंध में विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने सभी जनपदों द्वारा नोटिस की सुनवाई के लिए बनाई गई कार्ययोजना की जानकारी ली.

CEO ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, उन्हें समय पर नोटिस प्राप्त हो और सुनवाई के लिए पर्याप्त समय दिया जाए.

इसे भी पढ़ें : ‘जंगल बचेंगे तो बाघ बचेंगे’, विश्व बाघ दिवस पर सीएम धामी ने प्लास्टिक के खिलाफ छेड़ी मुहिम

बैठक के दौरान बताया गया कि सभी जनपदों में शतप्रतिशत नोटिस प्रिटिंग कर ईआरओ और बीएलओ स्तर पर पहुंचा दिए गए हैं. इसके अतिरिक्त सुनवाई का कार्य भी शुरु हो गया है. बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे.