CG Accident News : दिलशाद अहमद/पुरुषोत्तम पात्र, सूरजपुर/गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के दो जिलों में रविवार को दर्दनाक हादसे हुए हैं. कहीं तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया, तो कहीं खेत में ट्रैक्टर अचानक पलट गया. इन दुर्घटनाओं में 2 लोगों की मौत हो गई है.
ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला

सूरजपुर के भटगांव थाना क्षेत्र के जरही चौक के पास रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. कोयला से लदी ट्रक ने बाइक को चपेट मे लिया. हादसे में बाइक सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर किया गया है.
हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कोल परिवहन का काम बंद करा दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. हादसा भटगांव थाना क्षेत्र के जरही चौक में हुआ है.
ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

गरियाबंद जिले में भी रविवार को खेत की जुताई के दौरान हादसा हो गया. ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई. हादसे के बाद चालक काफी देर तक ट्रैक्टर के नीचे कीचड़ में दबा रहा. मृतक की पहचान अमाड़ गांव निवासी महेश्वर नागेश के रूप में हुई.

जानकारी के मुताबिक, महेश्वर नागेश ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने गया था. इस दौरान ट्रैक्टर का चक्का दलदल में फंस गया, जिससे वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रैक्टर के पलटने से महेश्वर उसके नीचे कीचड़ में दब गया. बताया जा रहा है कि घटना करीब एक घंटे पहले की है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


