CG Accident News : सुदीप उपाध्याय, बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में बनारस रोड पर मजदूरों से भरी बस और बोलरो में जबरदस्त भीड़ंत हो गई है. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि बस और बोलेरो में सवार कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया.

यूपी से जा हैदराबाद जा रही थी बस (CG Accident News)

CG Accident News

जानकारी के अनुसार, बस उत्तर प्रदेश के दुद्धी से मजदूरों को लेकर तेलंगाना के हैदराबाद जा रही थी. इसी दौरान वाड्रफनगर के पुराने नर्सरी के पास बस और बोलेरो की ने बीच टक्कर हो गई. हादसे में मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मोहली निवासी करीब 50 वर्षीय सहदेव पिता थुरच के रूप में हुई है. वहीं बोलेरो सवार कई लोगों के गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बस में सवार मजदूरों को भी चोटें आई हैं.

हादसे में 50 साल के मजदूर की मौत (CG Accident News)

CG Accident News
CG Accident News

हादसे में मजदूर की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलरे के परखच्चे उड़ गए. देर रात हुए हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा. फिलहाल घायलों का इलाज जारी है.

फिलहाल पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H