CG Accident News : प्रतीक पटनायक/सुदीप उपाध्याय, धमतरी/बलरामपुर. छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. शुक्रवार को अलग-अलग जिलों में भीषण सड़क हादसा सामने आया है. इन हादसों में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं 4 गायों की मौत हो गई. यह घटनाएं धमतरी और बलरमापुर जिले से सामने आए हैं.
सड़क हादसे में उजड़ा परिवार (CG Accident News)
धमतरी जिले के लिए शुक्रवार का दिन हादसों से भरा हुआ है. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव जा रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. भीषण हादसे में दोनों सड़क पर गिर पड़े और मौके पर दोनों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान ग्राम धनोरा निवासी प्रेमलाल नेताम और कुमारी बाई नेताम के रूप में हुई है.
जानकारी के मुताबिक, पंडरीपानी-खड़मा गांव के बीच दुर्घटना हुई है. अज्ञात वाहन ने की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े. हादसा इतना भीषण था कि दोनों ने मौके पर दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि प्रेमलाल के भाई की मौत हो गई थी, जिसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वह दुगली गांव जा रहे थे.
राहगीरों की सूचना पर मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों को सूचना दे दिया गया है. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है.
कार से टक्कर के बाद युवक के दोनों पैर कटे, मौत (CG Accident News)
धमतरी जिले के देवपुर में कार और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई. दर्दनाक हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीन अन्य युवतियां घायल हुई हैं. यह दुर्घटना नगरी के देवपुर के पास हुआ है.
जानकारी के अनुसार, राहगिरों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा. वहीं पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं कार को जब्त कर मामले में आग की कार्रवाई की जा रही है.
यात्री बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर (CG Accident News)
बलरामपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर हल्लाहाल पुल के समीप यात्री बस और ट्रेलर वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. दुर्घटना में बस में सवार करीब आधा दर्जन यात्रियों को चोटें आईं, हालांकि बड़ा हादसा टल गया. जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी बस बलरामपुर से अंबिकापुर की ओर जा रही थी. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायलों को उपचार के लिए भेजा.

गिट्टी लदा हाईवा पलटा, चार गायों की मौत (CG Accident News)
बलरामपुर जिल के दूसरे सड़क हादसे में तेज रफ्तार गिट्टी लदा हाईवा अनियंत्रित होकर घर में पलट गया. राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर अधौरा स्थित आकाश एग्रो के सामने यह हादसा हुआ है. सड़क किनारे बैठे चार मवेशी गिट्टी के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, पास के कच्चे मकान में सो रहे दो लोग भी घायल हो गए. दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

