CG Accident News : प्रतीक पटनायक, धमतरी. धमतरी जिले के गड़ियापारा में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई. खाली ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया. मृतक की पहचान सुमन मरकाम के रूप में हुई है. घटना सिहावा थाना क्षेत्र की है.
CG Accident News : सिर में लगी गंभीर चोट
जानकारी के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही सिहावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ट्रैक्टर पलटने के दौरान मृतक के शरीर के बाएं हिस्से में चोट आई है. विशेष रूप से सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके कारण उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. इस हादसे के बाद गड़ियापारा और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है.
CG Accident News : परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रामीणों ने बताया कि सुमन मरकाम मेहनती और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे. उनकी असमय मृत्यु से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

