CG Car Accident : राम कुमार यादव/अभिषेक सेमर/ पुरुषोत्तम पात्र, अंबिकापुर/तखतपुर/गरियाबंद. छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार का दिन सड़क हादसों से भरा रहा. अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं. पहली घटना अम्बिकापुर-रायपुर नेशनल हाइवे पर हुई, जिसमें एक कार ट्रक में जा घुसी. दूसरा हादसा गरियाबंद जिले से सामने आया. यहां आबकारी विभाग के सरकारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई. वहीं ईंटों से लदी ट्रैक्टर सड़क पर गढ्ढे में फंसकर पलट गई. हादसे में ईंटों के ढेर में दो लोग दब गए.

अंबिकापुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार और बुधवार की दमियानी रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. हादसा में कार सवार की मौत हो गई, जबकि चालाक मौके से फरार हो गया है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए. हाइवे पर दुर्घटना के कारण कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित हुआ.

जानकारी के अनुसार, घटना मणिपुर थाना इलाके के भिट्ठीकलां के पास की है. सफेद रंग की स्विफ्ट कार (CG 04 QS 4079) में 2 लोग सवार थे. वह मंगलवार देर रात को अंबिकापुर से रायपुर के लिए रवाना हुए थे. इसी बीच अंबिकापुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर भिट्ठीकलां के पास उनकी कार सड़क पर खड़ी ट्रक से टकरा गई. 

कार के ऊपर का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. मंगलवार की रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच यह घटना हुई है. ग्रामीणों में जोरदार टक्कर की आवाज से हड़कंप मच गया और वह मौके पर पहुंच गई. पुलिस सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची, जिसके बाद पैसेंजर सीट पर फंसा युवक बुरी तरह से घायल हो गया था. अस्पताल लेकर जाने के दौरान रास्ते में ही उनसे दम तोड़ दिया. शव को कब्जे से में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वहीं कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है. 

पुलिस ने ट्रक और कार चालक की तलाश में जुट गई है. वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. इस हादसे ने एक बार फिर यातायात सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

सरकारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत 

गरियाबंद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में नहरगांव के पास आबाकारी विभाग की सरकारी बोलेरो और बाइक में जोरदार भिड़त से बाइक सवार की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद तत्काल बाइक सवार को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार शुरू होने से पहले उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान ट्रेक्टर चालक संतोष यादव के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र का रहने वाला है. पुलिस ने मामले में सरकारी बॉलरों जप्त कर लिया है. मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है.

पलटा ट्रैक्टर, ईंटों के ढेर में बच्चा और युवक दबे

तखतपुर. जर्जर और गड्ढों से भरी सड़कें एक बार फिर हादसे की वजह बन गईं. नया बस स्टैंड के पास मुख्य मार्ग पर ईंटों से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे 40 वर्षीय युवक और एक बच्चा ईंटों के ढेर में दब गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की सांसें थम गईं.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर बड़े गड्ढे में ट्रैक्टर का पहिया फंसने से वाहन अनियंत्रत होकर पलटा, जिससे ईंटों का ढेर युवक और बच्चे के ऊपर गिर गया. घटना के बाद स्थानीय नागरिक और व्यापारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर ईंट के ढेर से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला. युवक और बच्चा घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों द्वारा दोनों का इलाज किया जा रहा है.

घटना के बाद स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला. लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग की सड़क लंबे समय से खराब हालत में है और कई बार शिकायतों के बावजूद न तो प्रशासन ने ध्यान दिया और न ही जनप्रतिनिधियों ने कोई ठोस पहल की. नागरिकों ने आरोप लगाया कि सड़क की बदहाली लगातार हादसों को न्योता दे रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौन बने हुए हैं.

बता दें कि सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुए एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है. प्रशासन द्वारा बेजा कब्जा हटाने की भी प्रक्रिया पूरी कर ली गई. लेकिन अब भी कार्य चालू नहीं किया जा सका है. बुधवार को हुए घटना के बाद जनता के भारी आक्रोश है. 

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H