सुरेश परतागिरी, बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से नाबालिग से दुष्कर्म (Rape) का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पीड़िता के पूर्व परिचित एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। वहीं घटनास्थल पर मौजूद उसके चार अन्य साथियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल पांच आरोपियों को दबोचा है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। यह घटना भैरमगढ़ नगर थाना क्षेत्र की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना 11 अप्रैल 2026 की रात भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी पीड़िता का पहले से परिचित था, जिसने उसे बहला फुसलाकर अपने साथ सुनसान जगह पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। मामले की जांच के दौरान चार अन्य युवकों की संलिप्तता भी सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने सभी संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
साथ ही आरोपियों के खिलाफ भैरमगढ़ थाना में BNS एवं पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जल्द ही चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर और नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करेगी। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
मामले में एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। इनमें से नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया है।
अंकित परबुलिया
लक्ष्मीनाथ लेकाम
सुनील परबुलिया
जातवेद मोड़ियाम
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

