रवि साहू, धमतरी। सिहावा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक वृद्ध की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. वृद्ध पेड़ की कटाई कर रहा था. इसी दौरान पेड़ से लगे हाई टेंशन तार से उसे करंट लगी और वहीं उसकी मौत हो गई. पूरी घटना सांकरा गांव की है.


जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दुर्गेश ध्रुव (50 वर्ष) है. वह सांकरा मैनपुर मुख्य मार्ग में स्थित वन विभाग रिसगांव कार्यालय के सामने नीम की पेड़ पर चढ़कर टहनी काट रहा था. इसी दौरान पेड़ से लगे बिजली के तार की चपेट में आ गया. इस हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई.
आसपास के लोगों ने शव को जब पेड़ पर लटके देखा, तो पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
इन्हें भी पढ़ें:
- दिल्ली में दहशत फैलाने की तैयारी! विदेशी पिस्टल लेकर रंगदारी की रैकी कर रहे 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 पिस्टल और 5 कारतूस बरामद
- तिरुपति : फार्मास्युटिकल कंपनी के बॉयलर में ब्लास्ट, 5 कर्मचारियों की मौत; 10 गंभीर
- अखिलेश यादव का सरप्राइज मूव: आगरा और गोरखपुर में कटे MLC प्रत्याशियों के टिकट, जानिए कौन हैं ‘नए दावेदार’
- केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का 82वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, पार्टी कार्यालय में केक काटकर लंबी उम्र की कामना
- IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, राबड़ी और तेजस्वी कोर्ट में हुए पेश, 30 अक्टूबर को अगली सुनवाई

