CG Breaking News : रायपुर. राज्य सरकार ने आईएफएस अरूण पांडेय को प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख के तौर पर नियुक्त कर दिया है. मंत्रालय से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. वह व्ही. श्रीनिवासन राव की जगह लेंगे.

डीपीसी बैठक में लगी मुहर 

दरअसल, प्रमुख PCCF व्ही. श्रीनिवास राव 31 मई को रिटायर होने वाले हैं. ऐसे में नए PCCF के लिए डीपीसी की बैठक हुई थी. इसमें अरूण पाण्डेय, अनिल साहू और कौशलेंद्र कुमार के नाम पर चर्चा हुई थी. चर्चा के बाद अरूण पाण्डेय के नाम पर मुहर लगी. 

कौन हैं अरुण कुमार पांडे

अरुण कुमार पांडेय 1994 बैच के IFS अधिकारी हैं. वह मूल रूप से अंबिकापुर के रहने वाले हैं. उन्होंने तीसरे प्रयास में  संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की थी. उनके पास राजनांदगांव, कोरबा और जशपुर जैसे जिलों में लंबे वक्त तक डीएफओ के रूप में काम करने का अनुभव है. इंद्रावती टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण से जुड़े अहम पदों पर भी रहे हैं. 

देखें आदेश की कॉपी

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H