CG Constable Suicide : मनोज यादव, कोरबा. कोरबा एसपी कार्यालय में पदस्थ आरक्षक की जशपुर जिले के पत्थलगांव में लाश पेड़ पर लटकी हुई मिली है. मृतक की पहचान नरहरि पटेल के रूप में हुई है. घटना के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है. पत्थलगांव थाना पुलिस ने फोन कर कोरबा पुलिस को दी है.
CG Constable Suicide : पेड़ पर लटका मिला आरक्षक का शव
जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गए हैं. फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. पेड़ पर सफेद रंग की चुन्नी से के फंदे से शव लटका हुआ था. शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का होना प्रतीत हो रहा है. पत्थलगांव निवासी आरक्षक नरहरि पटेल कोरबा एसपी कार्यालय स्टेनो शाखा में तैनात थे.
आरक्षक आत्मघाती कदम के पीछे क्या वजह थी, इसका पता लगाने के पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं वह कोरबा से पत्थलगांव कब और किस वजह से गया था, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है.
2013 में पुलिस विभाग में हुए थे भर्ती
मृतक 38 वर्षीय नरहरि पटेल साल 2013 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे. बताया जा रहा है कि वर्तमान में उनकी तैनाती सिविल लाइन रामपुर में थी. यहां वह 27 सितंबर 2023 से पोस्टेड थे, जबकि एसपी ऑफिस की स्टेनों शाखा में वह काम कर रहे थे. मृतक मानिकपुर की दादर बस्ती में निवास करता था. परिवार में उसकी पत्नी और छोटी बेटी है.
CG Constable Suicide : पुलिस की जांच जारी
जशपुर जिले की पत्थलगांव पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी. परिजनों के घटनास्थल पर पहुंचने और कार्रवाई पूरी होने के पश्चात शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पीएम रिपोर्ट सामने आने के बाद और जांच के आधार पर मौत की असल वजह सामने आ पाएगी.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

