CG Crime : सुप्रिया पांडेय, रायपुर. राजधानी के अमलीडीह इलाके में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और मारपीट करने के आरोप में दो महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि परिवार पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया जा रहा था. असहमति जताने मारपीट की गई और परिवार के सदस्यों को परेशान किया गया. मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है.

पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि परिवार पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था. शिकायत में दावा है कि उसकी छोटी बेटी का पहले ही धर्म परिवर्तन कराया जा चुका है. वहीं परिवार के अन्य सदस्यों पर भी ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था. आरोप है कि धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई.

CG Crime : 16 वर्षीय बेटे को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन का आरोप

पीड़ितों का आरोप है कि विवाद के दौरान मोबाइल फोन तोड़ दिया गया. इसके अलावा घर में ताला लगाने और इलाज के लिए बाहर नहीं जाने देने की भी शिकायत की गई है. परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि उसके 16 वर्षीय बेटे को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दिया जा रहा था.

पुलिस ने शिकायत के आधार पर विशाखा मसीह और दुलारी साहू के खिलाफ FIR दर्ज किया. पुलिस ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2026 की धारा 16(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H