शिवम मिश्रा, रायपुर। आबकारी विभाग ने राजधानी रायपुर के दलदल सिवनी इलाके स्थित हर्ष प्राइड में दबिश दी है. विभागीय टीम ने मौके से मध्यप्रदेश से तस्करी किए गए कई ब्रांडों की शराब बरामद करते हुए आरोपी संजय दासवानी को गिरफ्तार कर लिया है. आबकारी विभाग की टीम ने इस रेड कार्रवाई में मौके से कुल 105 लीटर विदेश शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 1 लाख 59 हजार बताई जा रही है.


जानकारी के मुताबिक, जब्त शराब की बोतलों में मध्यप्रदेश की 9 बोतल रेड लेबल व्हिस्की, 9 बोतल हंड्रेड पाइपर व्हिस्की,10 बोतल ब्लैक एंड वाइट ब्लेंडेड स्कॉच व्हिस्की, 23 बोतल रॉयल स्टेग व्हिस्की, 4 बोतल रॉयल चैलेंज व्हिस्की, 24 बोतल ब्लेंडर प्राइड अल्ट्रा व्हिस्की और 90 बोतल किंगफिशर बियर केन जब्त किया गया है.
इन्हें भी पढ़ें:
- Navratri Day 1 : नवरात्रि के पहले दिन होती है मां शैलपुत्री की पूजा, जानें धार्मिक महत्व, पूजा विधि और मंत्र
- Bihar Morning News: पटना में नवरात्रि की धूम, BJP-कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, AISA का प्रदर्शन
- 11 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- 11 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: नवरात्रि की प्रतिपदा पर दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए बाबा महाकालेश्वर के दर्शन
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 11 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

