आशुतोष तिवारी, जगदलपुर। बस्तर जिले में एक ही कृषि भूमि को दो बार बेचकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। ग्राम कोरपाल में स्थित 2 हेक्टेयर कृषि भूमि को पहले एक व्यक्ति को बेचने के बाद आरोपी ने उसी जमीन का दोबारा दूसरे व्यक्ति के नाम सौदा कर दिया। शिकायत के बाद परपा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2014 में ग्राम कोरपाल की 2 हेक्टेयर कृषि भूमि 3 लाख रुपये में खरीदी गई थी। आरोप है कि जमीन के विक्रेता भूलकू राम नाग ने 8 अप्रैल 2026 को उसी कृषि भूमि को दोबारा किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। इतना ही नहीं, दूसरे खरीदार के नाम भूमि का नामांतरण भी करा लिया गया।

पुराने और नए दस्तावेजों की जांच में खुली धोखाधड़ी

मामले की शिकायत मिलने पर परपा पुलिस ने जमीन से जुड़े पुराने और नए दस्तावेजों की जांच की। जांच में एक ही कृषि भूमि की दो बार बिक्री किए जाने का मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भूलकू राम नाग को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H