राम कुमार यादव, सरगुजा। शराब ने आज एक और परिवार को तबाह कर दिया. एक नाबालिग बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी. घरेलू विवाद में हत्या या मारपीट के ज्यादातर मामलों में आरोपी शराब पीने वाला होता है, जो नशे की हालात में अपने परिवार के सदस्यों को भी मौत के घाट उतार देता है. लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस बार एक नाबालिग ने, जो अपनी मां के शराब पीने से परेशान रहता था, उसने अपनी मां को आज मौत की नींद सुला दिया.


जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मैनपाट के आसगांव का है. मृतिका का नाम मुन्नी मझवार था. वह रोज शराब का सेवन कर यहां-वहां नशे की हालत में पड़ी रहती थी. उसका नाबालिक बेटा उसे रोज शराब पीने से मना करता था. लेकिन वह नहीं मानती थी. वहीं आज फिर से शराब पीकर मुन्नी सड़क किनारे नशे में लेटी हुई थी. इसी दौरान उसके बेटे ने पत्थर से उसका सिर कुचल दिया. इस घटना में शराबी मां की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है. साथ ही नाबालिक बेटे को भी गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
इस पूरी घटना में चिंता का विषय यह है कि सामाज में शराब अपनी क्या भूमिका निभा रहा है. केवल पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं, युवा और बच्चे भी नशे की जद में आने लगे हैं. शराब का सेवन करने के बाद वे नशे में अपने पारिवारिक और सामाजिक दायरे और कर्तव्यों को भूल जाते हैं. अपने परिवार के लोगों से ही दुर्व्यवहार करना और उनकी हत्या के आंकड़े अब बढ़ने लगे हैं. ऐसे में लोगों को यह समझने की जरूरत है कि शराब या कोई भी नशा, न केवल हमारे शरीर और जीवन को खराब करता है, बल्कि अपने साथ-साथ परिजनों और आस-पास के लोगों के जीवन में भी विष का काम करता है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
इन्हें भी पढ़ें:
- राशन के लिए 2 किमी पहाड़ से उतरे ग्रामीण, फिर भी खाली हाथ लौटे: 3-4 दिन से दुकान के लगा रहे चक्कर, व्यवस्था पर उठे सवाल
- CG GST Raid: दो जिलों के 6 व्यापारियों के ठिकानों पर GST की जांच, बावा होटल पर 60 लाख की पेनाल्टी
- शख्स ने बनाया फेक एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट, 2 लाख 80 हजार सैलरी बताकर हासिल की नौकरी, भांडा फूटते ही आरोपी गिरफ्तार
- मिर्जापुर के गांव में ऐसा क्या दिखा कि गदगद हो गए डेनमार्क के राजदूत? जल जीवन मिशन को लेकर दिया बड़ा बयान
- रेलवे स्टेशन से जेवर चुराने वाले 4 आरोपी हिरासत में, बुजुर्ग और कमजोर महिलाओं को बनाते थे निशाना



