CG Crime News: बिलासपुर. नगर पंचायत बोदरी के पार्षद पति व उसके साथियों ने मिलकर सफाई कर्मचारी की पिटाई कर दी. जिससे उसे चोटें आई है. इसके बाद वहां भारी संख्या में भीड़ जुट गई. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया. इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है.
चकरभाठा पुलिस ने बताया कि चकरभाठा वार्ड क्रमांक 7 निवासी प्रशांत वर्मा सफाई कर्मचारी है. 14 मार्च को शाम 6 बजे सत्तर खोली के पास था. वहां वार्ड क्रमांक 7 का पार्षद पति आशीष खत्री व उनके अन्य साथियों ने गाली-गलौज करते हुए प्रशांत के साथ मारपीट की. इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाने थाने जाते समय पीड़ित का दोस्त सुमित चौहान, पंकज वर्मा के साथ भी मारपीट की गई.

वहीं, आशीष खत्री ने भी प्रशांत व उसके साथियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
वहीं, दूसरे प्रकरण में चकरभाठा वार्ड क्रमांक 8 निवासी प्रकाश मत्तानी ने अपराध दर्ज कराया है कि 14 मार्च को शाम 6.30 बजे घर से अपने बाइक से रवि के साथ नयापारा की ओर जा रहा था. रास्ते में वार्ड क्रमांक 7 सत्तर खोली चकरभाठा के पास जीत वर्मा अपने साथियिं के साथ मिला. उसने मारपीट का आरोपल लगाते हुए प्रकाश की पिटाई कर दी.
- अमित शाह का हरियाणा दौरा: करनाल में राहुल गांधी और कांग्रेस पर बरसे गृह मंत्री, बोले- चुन-चुनकर देश से बाहर करेंगे घुसपैठिए
- Dollar vs Rupee : डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया, 94.64 पर पहुंचा भाव, कच्चे तेल में गिरावट से मिला सहारा
- भाजपा-कांग्रेस समेत 68 पार्टियों अपडेट नहीं किया अपना संविधान, EC ने दिया था आदेश ; सिर्फ 5 पार्टियों ने जमा किए नए दस्तावेज
- Google ने 5 देशों के कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का मौका, मिलेगा तगड़ा पैकेज
- India vs New Zealand 2nd ODI: कब खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे? जानें डेट, टाइम और वेन्यू

