CG Crime News : दुर्ग. दुर्ग पुलिस ने घर में सोने के आभूषण चोरी करने वाली आरोपिया को गिरफ्तार कर लिया है. बेटी ने हीं घरेलू विश्वास का दुरुपयोग कर घर से सोना चोरी किया था. आरोपिया से 12 लाख से अधिक के गहनें बरामद किए गए हैं. मामला भिलाई भट्ठी थाना क्षेत्र का है.


जानकारी के अनुसार 21 जनवरी को प्रार्थी एम नचैयां निवासी भिलाई भट्ठी द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी. शिकायत में बताया कि दो जनवरी को उनके घर से सोने के आभूषण कीमती लगभग 8 लाख 59 हजार रुपए चोरी हो गए हैं, जिसे उनकी पुत्री द्वारा ही अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी किया गया है. रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा पीड़ित की ही बेटी एम श्यामला उम्र 26 वर्ष निवासी सड़क 11,सेक्टर 2 मकान नम्बर 9/e को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.
पूछताछ में आरोपिया ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी किए गए सोने के आभूषणों का एक हिस्सा फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर राशि प्राप्त की गई और शेष आभूषण अपने पास रखना बताया. पुलिस द्वारा आरोपिया के कब्जे से लगभग 7 तोला सोना बरामद किया गया है. जिसके अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपए है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

