CG Crime News : बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के भाटापारा से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. एक 89 वर्ष की वृद्धा के साथ 33 वर्ष के युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने शिकायत दर्ज होने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 64, 64(2)ड 332 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है. मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का है.

इसे भी पढ़ें : CG News : ठेकेदार के यार्ड में लगी भीषण आग, रेल ट्रैक निर्माण सामग्री जलकर राख

जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना में 26 को लिखित आवेदन प्रस्तुत करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि चलने फिरने में पूर्णतः असमर्थ 89 वर्षीय बुजुर्ग के साथ रात के समय, ग्राम मोपका निवासी 33 वर्षीय दीपक टंडन द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. आरोपी ने रात के समय, इससे पहले भी आरोपी ने घर आकर वृद्धा के साथ गलत काम किया था.

रिपोर्ट पर धारा 64,64(2) (ड), 332 बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया. प्रकरण में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में ग्रामीण थाना टी.आई. हेमंत पटेल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक टंडन को हिरासत में लिया गया. जिससे पूछताछ करने पर आरोपी ने वृद्धा के साथ दुष्कर्म की घटना करना स्वीकार किया गया. प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समस्त प्रस्तुत कर पुलिस शुक्रवार को न्यायिक रिमांड में भेजने वाली है.