लक्ष्मीकांत बंसोड़, बलोद। शादी का झांसा देकर 15 साल की नाबालिग लड़की से कई बार दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरा मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक लगातार दुष्कर्म से नाबालिग युवती 5 माह की गर्भवती हो गई थी। तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें डूंडेरा हॉस्पिटल लाया, जहां नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे की तबियत बिगड़ने पर जच्चा बच्चा को जिला अस्पताल पहुंचाया गया तब मामले का खुलासा हुआ।

narayana

अविकसित बच्चे की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं नाबालिग का इलाज जारी है। पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ बालोद थाने में शून्य में अपराध दर्ज कर डायरी अर्जुन्दा थाने भेजी गई। अर्जुन्दा पुलिस ने खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी युवक भोलेश्वर ठाकुर पिता देवेंद्र ठाकुर 24 वर्ष ग्राम परसतराई को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H