मनेंद्र पटेल, दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिलाई के स्टेशन मरोदा क्षेत्र में आरोपी युवक अपने घर के सामने ही नशीली टेबलेट बेचने का धंधा लंबे समय से कर रहा था, लेकिन इस बार पुलिस ने आरोपी को 16.12 ग्राम टेबलेट के साथ दबोच लिया।
दरअसल नेवई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि स्टेशन मरोदा निवासी एक व्यक्ति अपने घर के सामने शिवपारा शीतला तालाब के पास अवैध रूप से नशीली टेबलेट बिक्री के लिए रखा हुआ है। इसके बाद फौरन पुलिस ने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की।


कार्रवाई के दौरान स्टेशन मरोदा शीतला पारा निवासी आरोपी सुजल सिंह, उम्र 22 वर्ष के कब्जे से ALPRAZOLAM TABLET I.P. 0.5 mg (ALPRAWIN 0.5) की 13 पत्तियां, कुल वजन 16.12 ग्राम एवं अनुमानित कीमत 52,000 की नशीली टेबलेट जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

