रायपुर। बलरामपुर जिले में शिक्षा विभाग से जुड़ी करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता के बीच प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव को पद से हटा दिया गया है। शासन के आदेश के बाद उन्हें उनके मूल पद पर भेज दिया गया है। वहीं नरेंद्र कुमार निरापुरे को बलरामपुर का नया प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव के बाद शिक्षा विभाग में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

जांच रिपोर्ट शासन तक पहुंचने के बाद बदली तस्वीर

मनीराम यादव के कार्यकाल से जुड़ी करीब 4.5 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के बाद रिपोर्ट शासन को भेजे जाने की बात सामने आई थी। इसी बीच शासन के आदेश से उन्हें प्रभारी DEO के पद से हटा दिया गया है।

वहीं नरेंद्र कुमार निरापुरे को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर-रामानुजगंज बनाया गया है। इससे पहले वे शासकीय हाई स्कूल कोराचा, विकासखंड मानपुर, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में प्राचार्य के पद पर पदस्थ थे।

अब अगली कार्रवाई पर नजर

मनीराम यादव के कार्यकाल से जुड़े विवादों और शिकायतों के बीच हुए इस बदलाव के बाद अब वित्तीय अनियमितता से जुड़े मामले में शासन की अगली कार्रवाई पर सभी की निगाहें हैं।

देखिये सूची-

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H