योगेश सिंह राजपूत, बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में बीती रात हुए दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी भाभी और भतीजी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

narayana

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी हेमलाल आदिल का अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच उसने अपनी भाभी और भतीजी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही दाढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हेमलाल आदिल को हिरासत में ले लिया है। मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा हत्या के पीछे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। बताया जा रहा है कि वह पूर्व में हत्या के एक मामले में करीब 10 वर्ष की सजा काट चुका है। जेल से रिहा होने के बाद उसने एक बार फिर पारिवारिक विवाद के चलते इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर दिया है, जहां एक देवर ने अपनी ही भाभी और भतीजी की बेरहमी से हत्या कर दी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H