CG GST RAID : शिवम मिश्रा, रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जीएसटी विभाग ने अविनाश बिल्डर्स के कई ठिकानों पर छापा मारा है. इस कार्रवाई में जीई रोड स्थित मारुति बिजनेस पार्क, मैग्नेटो मॉल समेत कई जगहों पर अधिकारियों की टीम पहुंची हुई है. बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से कार्रवाई जारी है.
जानकारी के मुताबिक, टीम को अविनाश बिल्डर्स द्वारा जीएसटी चोरी की सूचना मिली थी, जिसके बाद छापा मारा गया है. जीएसटी विभाग के 7 अधिकारियों की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची हुई है. मारुति बिजनेस पार्क और मैग्नेटो मॉल के अलावा चौबे कॉलोनी और आमानाका क्षेत्र स्थित रेसिडेंशियल्स में भी छापेमारी की गई है.

दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त
कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में दस्तावेज, बोगस बिल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है. GST विभाग की टीम अलग-अलग ठिकानों पर दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है.

फिलहाल GST विभाग की कार्रवाई जारी है. छापेमारी पूरी होने के बाद ही जांच में सामने आए तथ्यों और संभावित GST चोरी की राशि को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


