CG Job News : कोरबा. अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आज आपके पास सुनहरा मौका है. करोबा में बुधवार (17 जून) को जिला स्तरीय रोजगार मेला लगने जा रहा है. बड़ी संख्या में अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी. चयनित अभ्यर्थियों को 25,000 तक की सैलरी मिलेगी. 

रोजगार मेले में विभिन्न निजी संस्थानों और कंपनियों द्वारा अनेक पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें सतरेंगा महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड कोरबा, परिश्रम ह्यूमन रिसोर्स गुरुग्राम, द रॉयल हंटर कोरबा, अहुआ मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रायपुर, आईसेक्ट कोरबा तथा लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) कोरबा शामिल हैं. भर्ती के लिए उपलब्ध पदों में सीईओ (01), अकाउंटेंट (03), मीटर इंस्टॉलेशन (300), पिकर-पैकर (200), डॉग हैंडलर (10), असिस्टेंट डॉग हैंडलर, टीम लीडर (02), टेरिटरी सेल्स मैनेजर (01), वीवो ब्रांड प्रमोटर (15), कैशियर (02), कंप्यूटर ऑपरेटर (02), टेली कॉलर (02), सिविल इंजीनियर (01), बीमा सखी (50) एवं बीमा एजेंट सहित अन्य पद शामिल हैं.

CG Job News : जानिए योग्यता और सैलरी

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई से लेकर स्नातक तक निर्धारित की गई है. आवेदकों की आयु सीमा 18 से 60 वर्ष रखी गई है. चयनित अभ्यर्थियों को नियोजक द्वारा निर्धारित शर्तों के अनुसार 7 हजार रुपये से 25 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा. सभी रिक्तियां कोरबा जिले के लिए हैं.

narayana

CG Job News : ये दस्तावेज लाने होंगे साथ

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार पंजीयन वेबसाइट www.erojgar.cg.gov.in पर होना अनिवार्य है. पंजीयन के बाद इच्छुक अभ्यर्थियों को संबंधित रिक्त पदों का चयन करना होगा. जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है, वे वेबसाइट के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं. अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, अनुभव प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित होना होगा. अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोरबा के दूरभाष नंबर 07759-222069 पर संपर्क कर सकते हैं.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H