CG Morning News : रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के विधायक दल की बैठक आज नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में होगी. शाम 5 बजे नेता प्रतिपक्ष के निवास पर कांग्रेस विधायक जुटेंगे. बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी. साथ ही विपक्ष के प्रमुख मुद्दों, सरकार को घेरने की योजना और अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भी चर्चा होगी.
बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
रायपुर. राजधानी में आज कांग्रेस अघोषित बिजली कटौती और महंगी बिजली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी. प्रदर्शन सुबह 10:30 बजे चौबे कॉलोनी स्थित चिंताहरण हनुमान मंदिर से शुरू होगा. कांग्रेस सोलर पैनल से खरीदी जाने वाली बिजली की दरों में कमी की भी मांग करेगी. यह प्रदर्शन पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा.
नकटी से कलेक्टोरेट तक आज पदयात्रा करेंगे प्रभावित ग्रामीण
रायपुर. नई राजधानी के ग्राम नकटी में गरीबों के घरों में बुलडोजर चलाने के बाद विवाद और गहरा गया है. प्रभावित ग्रामीण आज राजधानी में कलेक्टोरेट तक पदयात्रा करेंगे. मजदूर महासंघ की उपाध्यक्ष पार्वती साहू की अगुवाई में ग्रामीण सुबह 11 बजे से पदयात्रा शुरू करेंगे. राजधानी में अंबेडकर चौक पर पहुंचने के बाद सत्याग्रह शुरू होगा. समाज सेविका पार्वती साहू ने कहा कि कलेक्टोरेट चौक में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा के पास वे खुद अनिश्चितकालीन सत्याग्रह करेंगी. 12 जुलाई को पदयात्रा के बाद अगले दिन 13 जुलाई से सत्याग्रह शुरू होगा. उन्होंने मांग उठाई कि गरीबों का घर तोड़ा गया. उसी स्थान पर सर्वसुविधायुक्त मकान बनाकर दिया जाए. उन्होंने अपना मकान बनाने जो कर्ज लिया था, उसे माफ किया जाए. साथ ही उन्हें क्षतिपूर्ति भी दी जाए. उन्होंने कहा कि नकटी में अगर पीएम आवास गैरकानूनी रूप से बना था तो अनुमति प्रदान करने वाले अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए.
जिले की चिट्ठी में आज बस्तर की बात
रायपुर. आकाशवाणी रायपुर के कार्यक्रम “जिले की चिट्ठी” का प्रसारण आज शाम 6:05 बजे से 6:10 बजे तक किया जाएगा. इस कार्यक्रम का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों से किया जाएगा. इस बार के अंक में बस्तर जिले की प्रमुख गतिविधियों और विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी.
मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे वृक्षारोपण गतिविधियों की समीक्षा
रायपुर. पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी आज रायपुर में मानसून के दौरान प्रमुख औद्योगिक इकाइयों द्वारा संचालित और प्रस्तावित वृक्षारोपण गतिविधियों की समीक्षा करेंगे. बैठक में पौधरोपण की प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होगी.

रायपुर में आज के कार्यक्रम
महिला सम्मान समारोह
संस्थान- वक्ता मंच
स्थान- वृन्दावन सभागृह, सिविल लाइंस
समय- सुबह 11 बजे से
नवकार जाप
संस्थान- नवकार जाप ग्रुप
स्थान- अरिहंत भवन, अरिहंत हाईट्स, भैरव सोसाइटी
समय- सुबह 8 बजे से
पौधरोपण – अनाज वितरण
संस्थान- बढ़ते कदम
स्थान- महावीर नगर स्थित संत असुदा राम दरबार के पास
समय- सुबह 8 बजे से
पौधरोपण अभियान
संस्थान- कृष्ण मित्र फाउंडेशन
स्थान- सरजू बांधा मुक्तिधाम परिसर, टिकरापारा
समय- सुबह 9 बजे से
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

